पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: राज्य कर कार्यालय में सहायक आयुक्त (प्रशासन) राजेन्द्र प्रसाद चौहान की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बालाजी रोड लांइस के ट्रांसपोर्टर रितेश कुमार ने गोदाम में माल रखने के प्राविधान के बारे में जानकारी ली। अम्बर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के मोहम्मद दानिश ने ई-वे बिल के पार्ट-बी में वाहन की संख्या एक या दो डिजीट गलत होने पर जानकारी मांगी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएन के अध्यक्ष विजय कुमार ने ई-वे बिल के प्रविधान के बारे में बताया। विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों की जीएसटीएन पंजीयन के लिए प्रेरित किया। उन्हें मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत दस लाख रुपये का व्यापारी दुर्घटना बीमा, ई-वे बिल का पार्ट-बी भरे जाने, ई-वे बिल की वैधता समाप्त होने पर या गाड़ी के खराब होन...