पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले की 13 बालिकाओं का विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए स्टेट लेवल के लिए चयन किया गया। शनिवार को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बरेली मंडल के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सभी विजेता बालिकाओं को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक डॉ.अजीत कुमार और बरेली की बीएसए डॉ. विनीता ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मरौरी की कनक, बरखेड़ा कस्तूरबा विद्यालय की रुचि, नगर क्षेत्र बीसलपुर कस्तूरबा विद्यालय की मानसी, ग्रामीण क्षेत्र बीसलपुर की कस्तूरबा विद्यालय की प्रतीक्षा का चय...