पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट कैंपस कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस को दो सितंबर को ईवीएम की एफएलसी के प्रयोजन के लिए वीडियोग्राफी के तहत खोला और बंद किया गया। ईवीएम वेयरहाउस को खोलने और बंद करते समय राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल कश्यप, भाजपा नगर अध्यक्ष इन्द्रेश सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष अवतार सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला महासचिव नरेश चन्द्र शुक्ला, बरखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष हरीश कुमार मौर्य, सपा प्रवक्ता अमित पाठक, सपा कार्यकर्ता अशोक कुमार सैनी और जमाल शाह खान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: ईवीएम गोदाम को प्रथम स्तर क...