Pilibhit News: राइस मिल की राख की चुभन से परेशान ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे
पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मैगलगंज हाईवे पर स्थित फ्लोर और राइस मिल से निकलने वाली राख रंपुरा के ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी हुई है। राख की परत खाने पीने की वस्तुओं के अलावा बिस्तरों पर भी जम जाती है। आए दिन सड़क हादसे भी होते है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने राइसमिल के बाहर हंगामा किया। इसके बाद मैगलगंज हाईवे भी जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम, नायब तहसीलदार पहुंचे और राइस मिलर से वार्ता की। राइस मिलर ने समस्याओं के निराकरण के लिए एक माह का वक्त मांगा है। गाँव रामपुर ता. महाराजपुर (रंपुरा) मैगलगंज हाईवे के किनारे है। गाँव के दूसरी ओर राइस मिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि राइसमिल से निकलने वाली राख घरों में गिरती है। इससे खाना पीना दुश्वार है। खुले में लेटने पर राख की परत बिस्तरों पर जम जाती है। राख ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.