पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: एक अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद नहीं शुरू होने के कारण किसानों ने अपना धान निजी राइस मिलों में बेंचना शुरू कर दिया है। तमाम दावों के बीच औने पौने दामों में किसान अपनी फसल राइस मिल में देने को मजबूर है। हांलाकि शनिवार यानि तीन अक्टूबर से धान की खरीद के लिए शासन ने किसानों का पंजीकरण कराने को हरी झंड़ी दे दी है। दीपावली से पहले आने वाले त्योहार और अन्य मांगलिक कार्यों आदि के लिए किसानों को जेब में धनराशि की जरूरत होती है। पर इससे पहले बारिश ने किसानों की इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...