पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि रबी की फसल के लिए किसानों को प्रमाणित बीज और निःशुल्क मिनीकिट उपलब्ध कराने की आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर स्वयं, मोबाइल, कम्प्यूटर या लैपटाप से बुकिंग कर सकते है। इसके अलावा कृषक नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार, तकनीकी सहायक, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या उप कृषि निदेशक में भी निःशुल्क बुकिंग करा सकेंगे। यह भी पढ़ें- रबी सीजन के लिए अनुदानित बीज बुकिंग शुरूबुकिंग की महत्वपूर्ण तिथियाँ उन्होंने बताया कि तोरिया की बुकिंग 16 अगस्त तक होगी और 17 अगस्त को ई-लाटरी निकाली जाएगी। दलहनी फसलें जैसे चना, मटर, मसूर व तिलहनी फसलें राई, सरसों, असली के लिए बुकिंग दस जुलाई से दस सितम्बर तक चलेगी। ई-ल...