पीलीभीत, अगस्त 28 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रक्षाबंधन पर किराएदारों के घर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने पूरनपुर देहात के वार्ड नंबर तीन में एक मकान को निशाना बना लिया। चोर दरवाजा काटकर घर में घुसे और हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान चोरी कर ले गए। सुबह दरवाजा खुला देखकर घटना का पता चला तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई है। वार्ड नंबर तीन निवासी रामजस के सामने उनके रिश्तेदार का मकान बना हुआ है। मकान में कुछ बच्चे किराए पर रहते हैं। रक्षाबंधन पर्व के चलते सभी किराएदार अपने घर चले गए थे। इसी मकान में रामजस का घरेलू सामान भी रखा हुआ था। रात में किसी समय चोरों ने मकान के दरवाजे को काटकर अंदर प्रवेश किया।सुबह मकान का दरवाजा खुला मिला तो परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर गैस सिलेंड...