Pilibhit News: रंजिश में युवक को बाइक से मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 16 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना सहारा मोर क्षेत्र के गांव धनेगा निवासी सहीद बेग पुत्र बशीर बेग ने बताया कि उनका भाई अजीज बेग रास्ते पर में जा रहे थे। आरोप है सामने से साहिद बेग ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी। जिससे अजीज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका लखनऊ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है साहिद पहले से ही रंजिश मानता है। उसने अजीज बेग को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने साहिद बेग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.