Pilibhit News: योग शिविरों की समीक्षा कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर दिया जोर
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अंशकालिक योग प्रशिक्षकों की बैठक में सेवा से संकल्प अभियान के तहत लगाए गए योग शिविरों की समीक्षा की गई। इस दौरान बदलते मौसम में लोगों को स्वस्थ रखने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों के साथ ही आउटरीच कार्यक्रमों के तहत योग करने वाले लाभार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लाभ बताने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में अंशकालिक योग प्रशिक्षकों के आउटरीच कार्यक्रमों और ओपीडी रजिस्टर की जांच भी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.