Pilibhit News: यूजीसी का विरोध करने वाली पार्टी का समर्थन करेगा सामान्य वर्ग
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सामान्य वर्ग के लोगों ने बैठक कर यूजीसी का विरोध किया। उसके प्रावधानों की खामियां बताते हुए उसे लागू न करने की मांग की गई। इस दौरान यूजीसी का विरोध करने वाली पार्टी का सहयोग करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को असम हाइवे के सिरसा चौराह पर मौजूद एक बैंक्वट हाल में सामान्य वर्ग की बैठक हुई। इसमें यूजीसी के प्रावधानों को लेकर विचार रखते हुए चिंता व्यक्त की। इस दौरान यूजीसी की खमियां बताते हुए उसे किसी कीमत पर लागू न होने देने की बात कही गई। इस दौरान कई अन्य महत्तपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। समाज के हित, समानता और न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी लोगों ने सरकार से यूजीसी के नवीन प्रावधानों को समाप्त करने की मांग की। यहां नवनीत मिश्रा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.