पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सदर क्षेत्र में सपा के पूर्व जिला महासचिव यूसुफ़ कादरी ने यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया। यूथ ब्रिगेड के नगराध्यक्ष अनूप वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष शिव वाल्मीकि एवं शिवम कश्यप का फूल मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कादरी ने बताया कि सपा में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर चंदन वाल्मीकि,कपिल भारती और हरीश भास्कर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...