Pilibhit News: युवती से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह कांशीराम कॉलोनी निवासी विमला देवी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 25 जुलाई को उसकी बड़ी बहन रूबी कॉलोनी में स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां पर कॉलोनी की निवासी मंजू की छोटी बहन भी खड़ी हुई थी। आरोप है कि मंजू पक्ष के बाबू ने उसकी बहन रूबी के साथ अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो बाबू और अमन ने गाली गलौच कर धमकाया। उसके पिता भीमसेन बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोरशराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.