Pilibhit News: युवती और उसकी बहन से मारपीट,अभद्रता
पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 27 अगस्त को दोपहर तीन बजे थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी आकिब पुत्र अतीक अहमद उसके घर में आ गया। आरोपी उसको जबरन अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। उसका हाथ मरोड़ दिया। जब उसकी बहन ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.