पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हैदरगंज निवासी टीकाराम पुत्र हुलासीराम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि एक अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के प्रमोद कुमार उर्फ छोटा से उसके भतीजे हरप्रसाद से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो रहा था। उसने भतीजे के रुपये वापस करने की बात कही और बीच-बचाव किया। इस पर प्रमोद कुमार ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमले के दौरान टीकाराम की नाक और शरीर पर चोटें आईं तथा आरोपी ने दांत से उसकी नाक भी काट ली। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल युवक का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...