Pilibhit News: युवक से मारपीट, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के अवध नगर कॉलोनी निवासी संदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि एक सितंबर को वह किसी कार्य से देश नगर में गए थे। तभी वहां पर छोटू यादव और अभिषेक यादव ने उसके साथ गाली गलौज की। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.