Pilibhit News: युवक से मारपीट, कड़े से सिर और मुंह पर किया वार
पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला काला मंदिर निवासी गौरव पुत्र जगदीश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 11:40 बजे वह दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी सचिन भी वहां पहुंचा। आरोप है कि सचिन नशे में धुत था और उसने दुकान से सामान खरीदने के बाद दुकानदार से कहा कि रुपये गौरव देगा। जब उसने रुपए देने से मना किया तो सचिन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सचिन ने कड़ा निकालकर गौरव के सिर और मुंह पर तीन-चार बार वार किया, जिससे उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.