Pilibhit News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान
पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर गोटिया में बुधवार शाम 40 वर्षीय ओमकार पुत्र रामनाथ अपनी मां के साथ रहता था। उसके बच्चे मझोला में रहते हैं। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही ओमकार मझोला से गणेशपुर गोटिया आया था और अपनी मां के साथ रहने लगा था। बुधवार शाम करीब पांच बजे उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली परमेंद्र सिंह ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.