Pilibhit News: युवक ने कमरे में खाया जहरीला पदार्थ, मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बनोसा निवासी 32 वर्षीय महेश कुमार पुत्र भगवान दास ने बुधवार शाम कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक ने शराब पीने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के समय परिवार के लोग पास ही स्थित दूसरे घर में थे। जानकारी होने पर परिजन युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महेश कुमार खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलने पर थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.