Pilibhit News: युवक को लाठी डंडों से पीटने के मामले में दो पर मुकदमा
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। दियोरिया कला में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दो लोगों ने युवक को रोककर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दियोकलिया निवासी शुभम कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका भाई भारत गंगवार शाम करीब साढ़े चार बजे बीसलपुर से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के पास पहले से मौजूद हर्षित पुत्र फूलचंद्र और अनुज पुत्र चिरौंजीलाल ने उसे रोक लिया और अपशब्द कहे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पिटाई शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में भारत के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.