पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार चार लोगों ने एक युवक की सड़क किनारे बेल्टों से बेरहमी से पिटाई लगाई। उसके बाद बाइक लेकर फरार हो गए। मारपीट के दौरान तमाशबीन लोग अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाते रहे। उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास भी नहीं किया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हांलाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव जहूरगंज निवासी एक युवक किसी काम से शनिवार को पूरनपुर आया था। काम निपटाने के बाद वापस लौटते समय शेरपुर कलां गांव के किनारे रास्ते में दो बाइकों पर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। गाली गलौज करते हुए युवकों ने उसकी लात घूंसो और बेल्टों से पिटाई शुरू कर दी। सड़क किनारे फिल्मी स्टाइल में हो रही मारपीट देखने के लिए आसपास के...