Pilibhit News: युवक को पीटा, ईंट मारकर सिर फोड़ा
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत । सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव में जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित गंगाराम पुत्र जगदीश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि वह नवीन मंडी समिति पीलीभीत में काम करता है। 14 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह मंडी जा रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले वंश पुत्र कांता सक्सेना ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर गाली दी। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक अपशब्द कहे और लात-घूंसों व थप्पड़ों से पीटा। इसके बाद पास पड़ी ईंट सिर पर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और खून निकलने लगा। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.