Pilibhit News: युवक को गोली लगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: बीसलपुर। थाना बीसलपुर क्षेत्र में युवक को गोली लगने की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक का वर्तमान में बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
घटना का विवरण प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर संजीव शुक्ला ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे सीएचसी बीसलपुर से सूचना मिली कि मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी 40 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार गंगवार को गोली लगी है। उसका मित्र उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया, जहां से बाद में बरेली भेजा गया।
गिरफ्तारी और जांच घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले मित्र से पूछताछ में सामने आया कि 21 अगस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.