Pilibhit News: युवक के साथ की लाखों की ठगी, पुलिस को दी तहरीर
पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: बीसलपुर। युवक के साथ लाखों की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नौसना निवासी विनीत कुमार पुत्र नन्हे लाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित अपने मकान पर कई वर्षो से रह रहा है। बीती 29 जून को 1930 पर साइबर फ्राड की शिकायत दर्ज करायी थी। उसके साथ 201000 रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जनसेवा केंद्र संचालक से 10 हजार रुपये की साइबर ठगी यह भी पढ़ें- Pilibhit News: केवाईसी के बहाने ठेकेदार से हुई साइबर ठगी,मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.