पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नसीम उर्फ लाला पुत्र मो. शाह 29 जून को पूरनपुर में काम पर जाने के बात कहकर घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं पहंुचे। काफी तलाश के बाद भी नसीम का पता नहीं चला। उनकी मां कमरुलनिशा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सूचना के बाद युवक के गायब होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है। वह पहले भी कई बार घर जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...