पीलीभीत, नवम्बर 30 -- Pilibhit News: बिलसंडा। हाईवे पर भीकमपुर गांव के पास बीती रात लहूलुहान हालत में मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला हाथीखाना निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र केशन शुक्रवार रात अपने साथियों के साथ नगर में चल रहे रामलीला मेले को देखने गया था। रात करीब आठ बजे वह मेला देखने के बाद बीसलपुर स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। पत्नी ने फोन कर बुलाया था। रात के वक्त रास्ते में केशन सड़क किनारे गंभीर रूप से लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलसंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस...