Pilibhit News: युवक की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 43 वर्षीय शत्रुघन तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे में उनके पैर में गहरी चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने ऑपरेशन किए जाने की बात कही थी और इसके लिए समय भी निर्धारित किया था। आरोप है कि निर्धारित समय पर ऑपरेशन नहीं किया गया। बुधवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.