पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शाहजहांपुर जिले के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे धोखे से जहरीला पदार्थ खिला दिया था। हालत बिगड़ने पर युवक किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे आनन-फानन में पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र के गांव तुलापुर निवासी 30 वर्षीय विपिन पुत्र रामकिशोर के चचेरे भाई वालेश ने बताया कि गांव के कुछ लोग विपिन की भाभी को लेकर टिप्पणियां करते थे। विपिन ने उनकी इस हरकत का विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात...