पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बाजार में सामान खरीदने गए युवक की घेराबंदी कर लाठी डंडों से गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मोहल्ला दुबे निवासी अनमोल शुक्ला ने कहा है 22 अगस्त को वह बाजार कटरा में घरेलू सामान खरीदने गया था। मठिया नाथ चौराहे पर मोहल्ले के ही सौरभ दीक्षित, अरुण दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, निर्देश दीक्षित व उनके साथ आए अन्य अज्ञात लोगों ने उसकी घेराबंदी कर ली लाठी डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। सिर में गंभीर चोट आई। उसने फोन कर अपने पिता राजेश शुक्ला को मौके पर बुलाए तभी हमलावर भाग गए। पिता के साथ सौरभ दीक्षित के घर शिकायत करने गए तो परिवार वालों ने पथराव करना शुरू कर दिया किसी तरह भाग कर वहां से जान बचाई। हमलाबरो...