पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बाजार जाने के लिए घर से निकले युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिलने से खलबली मच गई। सुबह मैलानी से पूरनपुर जाने वाली ट्रेन रुकने पर हादसे की जानकारी लगी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर अमृत के रहने वाले 33 वर्षीय कृष्णपाल पुत्र रामपाल सात जुलाई को घर बाजार जाने के लिए निकले थे। शाम तक कृष्णपाल के वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह कृष्णपाल का शव उदयपुर हाल्ट के पास रेलवे लाइन पर पड़ा देखा गया। सुबह छह बजे मैलानी से पीलीभीत जाने वाली पैसंजर ट्रेन उदयपुर हाल्ट से पहले अचानक रुक गई। ट्रेन के काफी देर रुकने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। जानकारी लगते ही कृष्णपाल के परिजनों में...