Pilibhit News: यातायात नियमों के साथ महिला-बाल सुरक्षा का पाठ पढ़ाया
पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पूरनपुर। लकी चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यातायात और कोतवाली पुलिस ने विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला में यातायात नियमों के साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला और बाल सुरक्षा की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग को बताया गया। साथ ही यातायात संकेतों का पालन करने को प्रेरित किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला और बाल सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद के लेने के बारे में जानकारी दी। निदेशक डॉ. अमन नागी ने पुलिस टीम व नेकी की दीवार के संस्थापक गुरमेल सिंह का भी आभार जताया। प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जिम्मेदार नागरिक तैयार होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.