पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते सरकारी चिकित्सालय में बुखार सर्दी जुखाम के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है परंतु व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। चिकित्सकों के अभाव में अभी भी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए चिकित्सक कक्ष में घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। पिछले 8 दिनों से बारिश होने के बाद कभी गर्मी कभी मौसम में नमी से क्षेत्र मे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

मौसम के प्रभाव अस्पताल में बुखार, सर्दी खांसी व त्वचा रोग के मरीज अधिक आ रहे हैं। सुबह शाम आसमान में बादल छाए रहते हैं और दोपहर में धूप निकलने पर मौसम का मिजाज गर्म हो जाता है और शाम को बूंदाबांदी होती है। इस तरह मौसम के उतार-चढ़ाव से सर्दी बुखार जुखाम के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अस्पताल में व्यवस्थ...