Pilibhit News: मौसम का बदलाव आने से मरीजों की बढ़ती जा रही संख्या
पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीमारी से वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बरसात के समय पर बीमारियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। लोगों में सर्दी, बुखार, सिर दर्द, उल्टी जैसी तमाम तरह की बीमारियां फैल रही हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी 76 वर्षीय रामबहादुर पुत्र चंद्रसेन को सर्दी देकर बुखार आया और उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में वृद्ध को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एमओआईसी डा.आलमगीर ने बताया कि वृद्ध को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर परिजन आए थे। हार्टअटैक से मृत्यु होने की आशंका लग रही है। बीमारी से मौत होने की बात परिजन ने नहीं बताई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.