पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: जहानाबाद। 26 जून को मोहर्रम के अवसर पर ग्राम सुंदरपुर में ताजियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर न उठाए जाने और जुलूस के दौरान भीड़ द्वारा अवरोध उत्पन्न करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि ताजिएदारों ने तय समय का पालन नहीं किया,जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गांव के तौहीद, ताजिएदार अंसार अहमद तथा कमरुल उर्फ नन्हे लला के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...