Pilibhit News: मोबाइल सिम पोर्ट कर खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए
पीलीभीत, जुलाई 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र की एक दिव्यांग महिला ने परिचित पर मोबाइल लेकर बैंक खाते से लिंक सिम को पोर्ट कराने और यूपीआई के माध्यम से 51 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामले की जानकारी थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बिठौरा खुर्द निवासी संगीता गंगवार पत्नी रामजी गंगवार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि वह दिव्यांग एवं गरीब मजदूर परिवार से हैं। उनके नाम की मोबाइल सिम बैंक खाते से लिंक थी। आरोप है कि पति के परिचित भूपेन्द्र उर्फ संजय निवासी न्यूरिया खुर्द ने मोबाइल खराब होने का बहाना बनाकर उनका फोन ले लिया। इसी दौरान उसने मोबाइल में आए बैंक संबंधी संदेश देखकर खाते में जमा 51 हजार रुपये की जानकारी हासिल कर ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.