Pilibhit News: मोबाइल वापस मांगने पर रिश्वत मांगने का आरोप
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत चतीपुर के प्रधान के साथ ग्रामीणों ने गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज के खिलाफ पुलिस उपाधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। इसमें मोबाइल बरामद होने के बाद उसे वापस करने के एवज में रुपये मांगने, गाली-गलौज करने और प्रधान से अभद्रता करने के आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया 10 सितंबर को खुटार रोड जंगल के पास चतीपुर निवासी रिशु शुक्ला का मोबाइल कुछ लोगों ने छीन लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर मोबाइल समेत चौकी इंचार्ज के सुपुर्द किया। आरोप है कि बाद में दोनों लोगों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। रिशु शुक्ला मोबाइल लेने चौकी पहुंचा तो उससे रुपये की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। प्रधान अनुज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.