पीलीभीत, नवम्बर 1 -- Pilibhit News: पूंरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव खांडेपुर निवासी ओमकार पुत्र बच्चू शनिवार को सड़क किनारे बैठे थे। इस दौरान तीन युवक वहां बाइक से पहुंच गए। आरोप है उन्होंने ओमकार से उनका मोबाइल बात करने के लिए मांगा। उसके बाद अचानक मोबाइल लेकर भागने लगे। ओमकार शोर शराबा करने लगे। इस कई ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने दौड़ा कर बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए बाइक समेत थाने ले गई। एसओ मुकेश शुक्ला ने बताया कि विवाद के दौरान छीना झपटी में युवकों ने मोबाइल ले लिया था। वह नाबालिग हैं। उनके परिजनों को बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...