Pilibhit News: मोबाइल चोरी में रेलवे टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार, जेल भेजा
पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने बरहा फाटक के पास से एक युवती का मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि 20 सितंबर की शाम करीब 6 बजे ग्राम बरहा निवासी राजेंद्र कुमार की पुत्री प्रियंका बरहा फाटक के पास एक ठेले से फल खरीद रही थी। इस दौरान उसने अपना मोबाइल फोन ठेले के ऊपर रख दिया था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए ग्राम बरहा निवासी रोहित वर्मा पुत्र तोताराम अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचा और झांसा देकर ठेले पर रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.