पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। ओडीएफ गांव शेरपुर कलां के माडल बालिका इंटर कालेज के बाहर पड़ी गंदगी से तीव्र गंध उठती है। इससे स्कूल आते जाते समय छात्राओं को सांस रोक करना गुजरना पड़ता है। कालेज प्रबंधन ने कचरा डालने का विरोध किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कालेज के बाहर व्याप्त भीषण गंदगी से संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद सफाई नहीं की गई। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां ओडीएफ की सूची में शामिल है। कागजों के मुताबिक साफ सफाई में अव्वल ग्राम पंचायत की जमीनी हकीकत इसके उलट है। गांव के बाहर मौजूद माडल बालिका इंटर कालेज गेट के बाहर पूरे गांव का कूड़ा कचरा डाला जा रहा है। इसके अलावा झाड़ झंकाड़ भी उगी हुई हैं। बरसात में कूड़े से तेज गंध उठ रही है। कालेज आने जाने वाली छात्राओं को गेट के पास गु...