Pilibhit News: मैलानी पैसेंजर की चपेट में आने से 15 बकरियों की मौत
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। रेल पटरी के किनारे चर रही एक दर्जन से अधिक बकरियों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। हालांकि किसी ने भी बकरियों के स्वामित्व का दावा नहीं किया। मैलानी पैसेंजर पूरनपुर की तरफ आ रही थी। तभी यह हादसा हो गया। तहसील क्षेत्र के ढका जमीमा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार शाम कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे। मैलानी की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने ट्रैक के किनारे बकरियों को देखकर उन्हें बचाने के लिए हॉर्न बजाया। इस पर बकरियां दूर भागने के बजाय ट्रैक की ओर भागी। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने लगभग 15 बकरियों की मौत हो गई। जानकारी लगते ही आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद ट्रेन गुजर गई। काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों की भीड़ बनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.