पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि डीएओ कार्यालय पर मैनेज हैदराबाद की ओर से संचालित डिप्लोमा एक्सटेंशन सर्विसेज फार इनपुट डीलर्स कार्यक्रम में सीसीआईएनएम के अन्तर्गत 15 दिवसीय प्रशिक्षण/डिप्लोमा कराया जा रहा है। डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद उर्वरक, बीज एवं पेस्टीसाइड का लाइसेंस और सीसीआईएनएम का कोर्स पूर्ण करने के बाद सिर्फ उर्वरक का लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...