पीलीभीत, नवम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सूबे में चीज़ निर्माण की नई पहल की दिशा में जिले की डेयरी स्टार्टअप मैंगो डेयरीज़ ने कदम बढ़ाया है। नीदरलैंड्स की संस्था पीयूएम के साथ विशेष समझौते के तहत वहां की प्रसिद्ध चीज़ विशेषज्ञ डेनियल लुईस शुटेल भारत आई हैं। वह मैंगो डेयरीज़ की संस्थापक निक्की पिलानिया चौधरी को चीज़ बनाने की तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण महाराष्ट्र के बारामती स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य चीज़ निर्माण से जुड़ा तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता विकसित करना है। ताकि मैंगो डेयरीज़ भविष्य में अपने उत्पादों की श्रृंखला में चीज़ को भी शामिल कर सके। कंपनी इस पहल को प्रदेश के डेयरी क्षेत्र में अपनी तरह की पहली पहलों में से एक के रूप में देख रही है। मैंगो डेयर...