Pilibhit News: मेड़ विवाद को लेकर मारपीट
पीलीभीत, जुलाई 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर खुर्द के रहने वाले रामेश्वरदयाल पुत्र ओमप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 जून को वह अपने खेत पर गए थे। उनके पड़ोसी खेत स्वामी ने ने उनके खेत में मेड़ डाल दी। विरोध करने पर रामचंद्र, राम निवास, अनिल कुमार और वीरपाल निवासी सबलपुर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.