Pilibhit News: मेहंदी प्रतियोगिता के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज मेंहदी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिक्षिका अनीता दीक्षित ने हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता कराई। विद्यालय स्तर पर जूनियर वर्ग में रुचि, नैन्सी व मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिन्नी, अंशू व कल्पना ने द्वितीय स्थान, सिद्धि, आरूषी व आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में अनुष्का, प्रियांशी, अवनी रस्तोगी व इशिका ने प्रथम, श्रेष्ठी, आन्या, अनुष्का शिवांगी ने द्वितीय, काव्या, अंजली, कोमल, अंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायिका नेहा गुप्ता व मोनिका बंसल ने सभी प्रतिभागी छात्राओं की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.