Pilibhit News: मेले में युवक पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 12 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। ग्राम पिपरिया मंडन में लगे मेले में 10 सितंबर की रात करीब सवार 11 बजे ग्राम गजराह निवासी सुरजीत कुमार के साथ तीन युवकों ने मारपीट की। सुरजीत ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह मेला देख रहा था। तभी गांव पिपरिया मंडन निवासी सुमित उर्फ पप्पू पुत्र नन्हे उर्फ डब्लू, अमित उर्फ छोटू पुत्र नन्हे उर्फ डब्लू और अरविंद पुत्र पप्पू शराब के नशे में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे व चाकू से जान से मारने की नीयत से सुरजीत की गर्दन और भौंह पर वार कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे उसके साथी मिथुन पुत्र इतवारी लाल के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके दाहिने अंगूठे में चोट आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.