Pilibhit News: मेले में अश्लील गाने बजाने पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। जन्माष्टमी मेले में अश्लील गानों पर नृत्य किया गया। इससे महिलाआंे को असहजता हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस मेला प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर खुर्द में चार सितंबर से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मेला लगा हुआ है। आठ सितंबर के मेले में लगे स्टेज पर अश्लील गानों पर अश्लील नृत्य परोसा गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। पुलिस ने इस मामले में मेला प्रबंधक अर्जुन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि स्टेज पर युवक डांस कर रहे थे जो युवतियों के भेष में थे। मेले में बज रहे अश्लील गानों से महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। गुरुवार को दूसरा वीडियो वायरल हुआ जो थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.