पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महा मातेश्वरी मंदिर में मेधावियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मेधावी छात्राएं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित की गई। प्रतिभा सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि प्रकाश चौधरी ने मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उत्सहवर्धन किया।

समारोह की विशेषताएँ तीन दशकों से निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर के प्रांगण मे प्रमुख समाजसेविका कुमकुम अग्रवाल मेधावी छात्राओं का अभिनन्दन करती हैं। इसी श्रृंखला में महामातेश्वरी मंदिर प्रांगण में शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल में आर्याशी सिंह, दिशा द्विवेदी, शान्वी गुप्ता और इंटरमीडिएट मे अनन्या सक्सेना, सौम्या सक्सेना को 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने और परास्नातक मे निधा पाठक, शिक्ष...