Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज बन गया रेफरल सेंटर, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विश्व हिन्दु महासंघ ने लामबंद होकर राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में मरीजों को अवैध रूप से निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने व भ्रष्टाचार के तमाम संगीन अरोप लगाए है। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन के बाद शिकायतकर्ताओं ने आरटीआई के जरिए भी सूचनाएं मांगी हैं।मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए महासंघ के नितिन राठौर, जगदीश राठौर, आकाश मौर्य, अरुण गंगवार, दोदराम गोस्वामी, नरसिंह, दिनेश कुमार ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाए हैं कि व्यवस्थाएं होने के बाद भी मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। जिससे मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। हेल्प डेस्क एंव शिकायत पेटिका व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। संसाधनों का सही से उपयोग कर व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की गई है। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.