पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से उनके आवास पर भेंट की। राज्यमंत्री ने मरीजों व तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने को कहा। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि उनके प्रयासों से शासन ने संबद्ध जिला चिकित्सालय में नवीन सड़क और बाउंड्रीवॉल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। जल्द ही दोनों कार्यों का शुभारंभ होगा। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आवागमन समेत अन्य सुविधाओं में सहूलियत मिलेगी। प्राचार्य ने अब तक हुए अस्पताल के कार्यों को बताया। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने मंत्री का आभार जता कर चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग मांगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...