पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्सिंग के जरिए तैनात कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता दिख रहा है।

स्वास्थ्य सेवाएं संयुक्त महासंघ का पत्र स्वास्थ्य सेवाएं संयुक्त महासंघ ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्र देकर कार्यदायी संस्था बालाजी इंटरप्राइजेज पर अनुबंध के मुताबिक कर्मचारियों को समय से वेतन और मानदेय का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। महासंघ ने मामले की जांच कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और कर्मचारियों का वेतन समय से दिलाने की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष कमलेश सिंह और मंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कार्यदायी संस्था को प्रत्येक माह की निर्धारित अवधि में कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करना चाहिए, लेकिन कई कर्मचारियों को समय से भुगतान नहीं क...