Pilibhit News: मेठों के बीच चंद रुपयों की मजदूरी के विवाद में गई संजय की जान
पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की करोड़ चौकी के ग्राम सिसैया में शनिवार शाम हुई संजय कुमार की हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि चंद रुपयों की मजदूरी का विवाद था। पुलिस के मुताबिक मृतक संजय और वीरपाल मेड थे और गांव के लोगों को मजदूरी कराने के लिए ले जाते थे। वहां से वापस लौटने पर संजय द्वारा ले जाए गए कुछ लोगों को मजदूरी नहीं दी गई। जिस पर संजय ने वीरपाल पर आरोप लगाते हुए मजदूरी दिलवाने को कहा। इसी बात को लेकर शनिवार शाम वीरपाल और संजय के बीच कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और संजय की पीट-पीटकर जान ले ली गई। इस वारदात के बाद से तीनों मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है और पत्नी उमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ बीसलपुर राहुल पाण्डेय ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.